
नवनिर्माणधीन उत्क्रमित उच्च विद्यालय भवन निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने की जिप अध्यक्ष से की
उमेश कुमार रमना – बहियार खुर्द पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बहियार खुर्द में 74 लाख की लागत से नव निर्माणाधीन विद्यालय भवन निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा घोर अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। साथ ही इसकी शिकायत पर जीप अध्यक्ष शांति देवी से कर विद्यालय भवन निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण काम कराने एवं घटिया निर्माण कार्य की जाँच कर करवाई की मांग किया गया हैं। ग्रामीणों द्वारा दिये गये शिकायत पर जीप अध्यक्ष शांति देवी ने रविवार को कार्यस्थल पर पहुंच कर निर्माण कार्य का जायजा





















